नई दिल्ली. मोदी सरकार के मंत्री किरण रिजिजू और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने गुरुवार को एक वोडियो पोस्ट किया जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। रिजिजू ने इसके साथ एक कमेंट भी किया है। लिखा है, "यंग फ्रेंड्स, ड्रग्स से दूर रहें, फिट रहें। आइए नरेंद्र मोदी जी के नए इंडिया के सपने को पूरा करें। मैं राठौड़ (राज्यवर्धन सिंह राठौड़) के जवाब में 30 मिनट जिम में बिताता हूं।"
रिजिजू ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राठौड़ पुश-अप्स करते दिख रहे हैंa।- रिजिजू ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जिम में पुश अप्स करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। रिजिजू ने अपने कमेंट में लिखा है, "ड्यूटी के दौरान हमारे पास फिजिकल फिटनेस के लिए वक्त नहीं होता, लेकिन मेरे ओलिम्पियन कलीग राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ वक्त निकालकर मुझे कठिन चुनौती देते हैं।"
- रिजिजू की कमेंट के जवाब में राठौड़ ने भी एक कमेंट किया। राठौड़ ने लिखा, "हा, हा, हा...अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद आप मुकाबले से परे और प्रेरणा देने वाले हैं।"

राठौड़ के वीडियो में क्या है?
- 37 सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि केंद्रीय राज्य सूचना प्रसारण मंत्री राठौड़ एक एक्सरसाइज बॉल की मदद से पुश-अप्स कर रहे हैं। वीडियों में बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा है। 

सुरेश प्रभु ने भी किया ट्वीट
- रेलवे मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने भी इस पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "फिटनेस और कठोर शासन के लिए राठौड़ और रिजिजू का कमिटमेंट। काश, मैं उनके जैसा थोड़ा भी कर सकता।" 
- इस पर राठौड़ ने प्रभु को जवाब दिया है, "सर हम खुश और गर्व से भरे हैं कि आपने भारतीय रेल को फिट रखा है जो कि एक मुश्किल काम है।"
   
 
Top