इस्लामाबाद.पाकिस्तान आर्मी चीफ राहिल शरीफ ने दावा किया है कि जिस दिन भारत ने पाकिस्तान के 7 सैनिक मारे, उसी दिन LOC पर पाक ने भारत के 11 जवान मार गिराए। जनरल राहिल शरीफ ने पाक मीडिया को ये जानकारी राष्ट्रपति भवन में एक प्रोग्राम के दौरान दी। गुरुवार को इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के इस दावे को झूठा करार दिया। एक एजेंसी के मुताबिक इंडियन आर्मी ने कहा, " 14-15 या 16 नवंबर को हमें कोई नुकसान नहीं हुआ। हालिया एनकाउंटर्स में 44 जवान मारने का दावा...
- राहिल शरीफ ने तुर्की के प्रेसिडेंट के सम्मान में दी गई दावत के दौरान मीडिया से बात करते वक्त भारत-पाकिस्तान एनकाउंटर्स पर बयान दिया।
- राहिल ने कहा, " हालिया मुठभेड़ों के दौरान हमने भारत के करीब 44 जवान मार गिराए हैं।"
- उन्होंने कहा, "इन एनकाउंटर्स में भारत अपने जवानों के मारे जाने की बात स्वीकार नहीं कर रहा है।"
- "इंडियन आर्मी को अपने जवानों की मौत की बात कुबूल करने की हिम्मत दिखानी चाहिए।"
- राहिल ने कहा, "पाकिस्तानी आर्मी प्रोफेशनल है और उसने बेवजह हुई फायरिंग का माकूल जवाब दिया है।"
- पाक आर्मी चीफ ने कहा कि, " इंडियन पीएम को ये मैसेज चला गया है कि उनके एग्रेसिव एक्शन का कोई फायदा नहीं हुआ।"
मुकाबले के लिए पाकिस्तान तैयार- नवाज शरीफ
- पाक प्रेसिडेंट नवाज शरीफ बुधवार को इंडियन बॉर्डर से सटे पंजाब रीजन में एक मिलिट्री एक्सरसाइज देखने पहुंचे।
- नवाज ने कहा, " पाकिस्तानी सेना की ये एक्सरसाइज देखकर ये साबित हो जाता है कि हम दुश्मन की किसी भी हरकत का मुकाबला करने में सक्षम हैं।"
- " कोई भी देश अपने ऊपर आने वाले खतरों को लेकर बेसुध नहीं रह सकता है। ये अभ्यास नेशनल सिक्यूरिटी पर मंडराते हर खतरे को मुंहतोड़ जवाब देने की हमारी काबिलियत को दिखाते हैं।"
