कोलकाता. अपनी अर्धशतकीय पारी से कोलकाता नाइटराइडर्स को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने वाले बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि टीम चाहती है कि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें. उथप्पा आमतौर पर कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने आते हैं. बता दें कि उथप्पा ने सनराइजर्स के खिलाफ 68 रनों की जोरदार पारी खेली.
इसलिए कर रहा हूं नंबर-3 पर बैटिंग
मैन ऑफ द मैच उथप्पा ने कहा- टीम चाहती है कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करूं और इसलिए मैंने इसे एक चुनौती की तरह लिया है. यह अहम बल्लेबाजी क्रम है. हमें इस नंबर पर ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो अनुभवी हो और दबाव झेल सकता हो. साथ ही यह सुनिश्चित कर सके कि तुरंत टीम को अगला झटका न लगे. सुनील नरेन से पारी की शुरुआत करने वाला प्रयोग सनराइजर्स के खिलाफ असफल रहा.
मैं सुनील नरेन की ओपनिंग की समर्थन करता हूंइस पर उथप्पा ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि इस प्रयोग ने काम नहीं किया, क्योंकि यह असफल सिर्फ एक मैच में हुआ है. उन्होंने कहा कि वह (सुनील) गेंद को अच्छा मार रहे हैं. हम उनका समर्थन करें, इसकी जरूरत है. अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो खिलाड़ियों के अंदर असुरक्षा की भावना आ जाएगी. हम सुनील का पूरी तरह से समर्थन करते हैं. वह इस विश्वास पर खरे उतरेंगे.
सनराइजर्स के खिलाफ मैच पर उथप्पा ने कहा कि कोलकाता टीम हमेशा से ही मैच में थी. उन्होंने कहा कि हम किसी भी समय मैच से बाहर नहीं थे. हमने अच्छी लय हासिल की और उसे बरकरार रखा. पहले छह ओवर में विकेट न मिलने के बाद भी हमने अच्छी वापसी की
