स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ ने सोमवार रात बेटे को जन्म दिया। वहीं, पापा बनने की खुशी में अख्तर ने फनी मिस्टेक भी कर डाली। बेटा होने के बाद उन्होंने कमेंट कर दिया कि मां और बेटी बिल्कुल ठीक हैं। खुशी में कर दिया ये ट्वीट...

- उन्होंने ट्वीट किया, ‘मां और लिटिल एंजल ठीक हैं। एक जिंदगी को इस दुनिया में लाना सबसे बड़ा चमत्कार है। रावलपिंडी एक्सप्रेस अब एक प्राउड पापा है।’
- जबकि, शोएब को एंजल नहीं, बेटा हुआ है। उन्होंने पहले ट्वीट में यही लिखा था।
- इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और बेगम बेबी ब्वॉय के पेरेंट्स बन गए हैं। क्या फीलिंग है... अल्लाह का शुक्रिया।’
- बता दें कि इंग्लिश में कमजोर अख्तर इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कमेंट करते वक्त ऐसी गलतियां कर चुके हैं।

20 साल छोटी हैं बेगम

- शोएब अख्तर की वाइफ का नाम रुबाब है। उन्होंने 25 जून, 2014 को प्राइवेट सेरेमनी में ये शादी की थी।
- शोएब अपनी वाइफ और फैमिली को मीडिया से दूर रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुबाब खान, अख्तर से करीब 20 साल छोटी हैं।
   
 
Top