अफगानिस्तान: उत्तरी अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ शहर में स्थित जर्मन वाणिज्य दूतावास पर एक आत्मघाती कार बम हमला किया गया जिससे कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान उग्रवादियों ने हमले का दावा किया है.

स्थानीय पुलिस प्रमुख सैयद कमाल सादात ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदी अपनी कार शहर में स्थित जर्मन वाणिज्य दूतावास की दीवार में घुसा दी.

   
 
Top