नई दिल्ली: दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर दिल्ली सरकार हरकत में आई है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर देर रात पहुंचे और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई ट्रकों के चालान भी काटे गए.
दिल्ली में छाई धुंध में जहरीले कणों की मात्रा इतनी ज्यादा हो गई है कि सांस लेना मुहाल हो गया है. प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार के मंत्री अब लामबंद हो गए हैं. रविवार को रात 11 बजे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सिंधु बॉर्डर पहुंचे तो वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन देर रात अचानक गाजीपुर टोल नाके पर पहुंचे और दिल्ली में आने वाले ट्रकों की चैकिंग की. इस दौरान उन्होंने कई ओवरलोडेड ट्रकों को रोका और उनका चालान कटवाया.

इसके अलावा 8 ओवरलोडेड गाड़ियों को जब्त भी किया गया है. वहीं कुछ ट्रकों का प्रदूषण का चालान भी किया गया. दिल्ली में हो रहे प्रदूषण के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली से होकर गुजरने वाले वो ट्रक भी जिम्मेदार हैं, जो दूसरे राज्यों में जाने के लिए दिल्ली से होकर गुज़रते हैं और ऐसे में ज़रूरत हैं कि वो ओवरलोडेड ना हो.

मंत्री के इस अचानक एक्शन से ट्रांसपोर्ट विभाग भी हैरान रह गया. हैरानी की बात ये ही कि जो ओवरलोडेड ट्रक दिल्ली में दाखिल होते है उनके ड्राइवर भी ये बखूबी जानते है कि उनके ऐसा करने से पर्यावरण का काफी नुकसान होता है.

   
 
Top