नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पिछले महीने सपा परिवार में हुए झगड़े का फायदा बीजेपी को मिल सकता है। हाल में ही हुए एक न्यूज चैनल के सर्वे के मुताबिक, इस विवाद के बाद लोगों का रुझान बीजेपी की ओर बढ़ा है। हालांकि, सीएम कैंडिडेट के तौर पर अखिलेश यादव पहली पसंद बनकर उभरे हैं। बीजेपी को फायदा कैसे और कितना फायदा...
- एबीपी न्यूज-सिसरो की ओर से 26-28 अक्टूबर के बीच पांच विधानसभा सीटों पर कुल 1500 लोगों के बीच सर्वे किया गया।
- यह पूछने पर कि एसपी के अंदरूनी झगड़े का फायदा किसे होगा, 39% लोगों ने कहा कि इससे बीजेपी को फायदा होगा। 
- वहीं, 29% लोगों ने इसका फायदा बीएसपी को मिलने की बात कही। 
- कांग्रेस के लिए यूपी में हालात खराब दिख रहे हैं। केवल 6% लोगों ने कहा कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

सीएम के लिए पहली पसंद अखिलेश
- अखिलेश यादव मजबूत होकर उभरे हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा 31% लोगों की पसंद बने।
- मायावती 27% लोगों की पसंद बनीं। बीजेपी के आदित्यनाथ को 24% लोगों ने पसंद किया।

सपा में झगड़े की किसे वजह मान रहे हैं लोग?
- पिछले महीने यूपी की राजनीति में भूचाल ला देने वाले इस झगड़े की जड़ में कौन है? 
- इस सवाल पर 43% लोगों ने इस झगड़े की जड़ शिवपाल सिंह यादव को माना। 15% लोगों ने इसके लिए अमर सिंह को जिम्मेदार माना। 
- 3% लोगों ने रामगोपाल यादव को एसपी में झगड़े की जड़ माना। 
- इस सर्वे के बाद जहां बीजेपी और बीएसपी को संजीवनी मिलती दिख रही है, वहीं अखिलेश एसपी में विजेता के तौर पर उभरते दिखाई दे रहे हैं।
   
 
Top