स्पोर्ट्स डेस्क.द. अफ्रीका लगातार मिली दूसरी शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कई प्लेयर्स पर गाज गिर सकती है। वनडे में लगातार 5 बार और अब लगातार 2 टेस्टों में मिली हार के बाद पूरी टीम पर सवाल उठने लगे हैं। दूसरे टेस्ट की पहली इनिंग में टीम 85 और दूसरी इनिंग में 160 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कोच लेहमन ने कड़े शब्दों में कहा कि अब टीम में सिर्फ 4 प्लेयर्स की जगह ही पक्की है। कोच के बयान के बाद माना जा रहा है कि पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम ही बदली जा सकती है...
- लेहमन ने कहा प्लेयर्स का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा
- उन्हें खुद इस बात का अंदाजा है।
- वे अब शेफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे और तब उन्हें वापसी का मौका मिलेगा।
- कोच ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हेजलवुड ने अच्छी बॉलिंग की,
- स्टार्क भी फॉर्म में वापसी कर रहे हैं,
- इसके अलावा स्मिथ और वॉर्नर है का परफॉर्मेंस भी ठीक रहा।
- लेकिन खराब परफॉर्मेंस वालों के लिए अब यहां कोई जगह नही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का अफ्रीका के खिलाफ परफॉर्मेंस...
