नई दिल्ली. 500-1000 के नोट बंद करने की नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हवाला में भी काफी तेजी देखी गई। इसके कारण ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी अलर्ट हो गया है। टैक्स अफसरों ने दिल्ली-मुंबई जैसे कई शहरों में 500-1000 के नोटों की बड़ी रकम रखने वालों के यहां छापेमारी की। बड़े कैश अमाउंट की प्राइवेट डील्स की भी बाढ़ आ गई। यही नहीं, लोग गूगल पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का तरीका खोज रहे हैं। ज्वैलर्स, हवाला डीलर्स पर ऑफिशियल्स की पैनी नजर है...
- 500-1000 का नोट बंद करने के एलान के बाद कैश में लेन-देन करने वालों, जैसे ज्वैलर्स, मनी लॉन्डरर्स और हवाला डीलर्स पर टैक्स ऑफिशियल्स की पैनी नजर है।
- लुधियाना, चंडीगढ़, मुंबई और दिल्ली में कई ठिकानों पर टैक्स ऑफिशियल्स ने छापे मारे।
- नोट बंद करने के फैसले के बाद सरकार और ऑफिशियल्स की नजर बड़ी खरीददारी और डील्स पर भी है।
- कार, फ्लैट, लग्जीरियस आइटम और ज्वैलरी के ऊंचे सौदों पर भी नजर रखी जा रही है।
- ब्लैक मनी की तलाश में प्रॉपर्टी डील्स की भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
गूगल पर सर्च हुआ 'ब्लैक को व्हाइट करने का तरीका'
- 500-1000 के नोट बंद करने की जैसे ही नरेंद्र मोदी ने घोषणा की, गूगल पर ब्लैक मनी को व्हाइट करने के तरीकों को सर्च किया जाने लगा।
- आंकड़े बताते हैं कि गूगल पर सबसे ज्यादा गुजरात के लोगों ने यह सर्च किया।
- गूगल पर ब्लैक को व्हाइट करने का तरीका खोजने वाले टॉप-5 स्टेट्स में गुजरात 100% के साथ नंबर वन पर रहा।
- इनमें हरियाणा (96%), पंजाब (80%), नई दिल्ली (73%) और महाराष्ट्र (70%) भी शामिल रहे।
पूरे देश में कालाबाजारी शुरू- केजरीवाल
- अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी के फैसले पर सवाल उठाया। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में नोटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है, क्या मोदी जी ऐसे भ्रष्टाचार और कालाधन खत्म करेंगे।
- एक और ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार बेइमान अफसरों को बचाने के लिए कानून ला रही है, पर आम आदमी को परेशान कर रखा है।
