स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली की 2.3 करोड़ की लग्जरी ऑडी कार फिलहाल क्राइम ब्रांच के कब्जे में हैं। दरअसल, विराट ने कुछ समय पहले जिस शख्स को अपनी कार बेची थी, वो फेक कॉल सेंटर मामले में 500 करोड़ का स्कैम कर चुका है। सागर ठक्कर नाम के शख्स ने ये कार मात्र 60 लाख रुपए में खरीदी थी। जानें कैसे हुई ये सस्ती डील...
- सागर ने विराट की ऑडी आर-8 कार कुछ समय पहले 60 लाख रुपए में खरीदी थी, जबकि विराट ने इसके लिए करीब 2.3 करोड़ रुपए चुकाए थे।
- पुलिस के अनुसार विराट को शायद ही डीलर के बारे में पता हो, क्योंकि ये डील ब्रोकर के जरिए हुई है। यानी ब्रोकर ने ही विराट की कार की इतनी सस्ती डील करवाई।
- विराट ने कार के स्ट्रक्चर में खामी के कारण ये कार बेचने का मूड बनाया था। ये कार 2012 का मॉडल है।
- इस डील के लिए सागर ने कैश पेमेंट किया था। दो इन्स्टॉलमेंट में उसने पहले 40 और फिर 20 लाख रुपए चुकाए थे।
- सागर ने ये कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी। पुलिस को HR 26 BW 0018 नंबर की ये कार हरियाणा से मिली।
- सागर ठक्कर 500 करोड़ का फ्रॉड कर चुका है। कॉल सेंटर के अपने गैरकानूनी धंधे से वो करोड़ों की कमाई करता है।

अब तक कोहली के नाम पर है कार
- पुलिस के अनुसार ये डील इसी साल 7 मई को हुई थी, लेकिन कार अभी भी क्रिकेटर विराट कोहली के नाम है।
- सागर ने अब तक पैन कार्ड सहित जरूर डाक्यूमेंट्स ही जमा नहीं करवाए, जिससे कार उसके नाम पर ट्रांसफर हो सके।
- दिल्ली के उस डीलर ने ही पुलिस की कार ट्रेस करने में हेल्प की।
   
 
Top