विशेष संवाददाता, विवेक
शर्मा, दिल्ली |
भारत में दक्षिण कोरिया
के राजदूत के हाथों निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया
गया| भारत तथा दक्षिण कोरिया के एतिहासिक संबंध पर कोरियन कल्चरल सेंटर दिल्ली ने एक
निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रथम 3 छात्रों को पुरस्कार
स्वरूप दक्षिण कोरिया की 6 दिन तथा पांच रातों की फ्री यात्रा का मौका दिया जा रहा
है| इसके अलावा कुल 41 छात्र छात्राओं को विभिन्न रुप से इनाम राशि भेंटस्वरूप दी गई|
इस प्रतियोगिता में 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों से छात्र छात्राओं ने भाग
लिया| इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ ईस्ट एशियन स्टडीज के प्रोफेसर
किम दो यंग समेत अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे| इस अवसर प्रतियोगी छात्र छात्राओं
के विद्यालय के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे| छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते समय
कोरियन कल्चरल सेंटर के निदेशक किम कुम प्योंग ने छात्रों के अंदर की ऊर्जा को सराहा|
Reporter.cnpn@gmail.com